भारत में Invest, मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग बढ़ाने के लिए पीयूष गोयल का मास्टर प्लान! अमेरिकी टॉप अधिकारियों से की मुलाकात

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयार्क में कई प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के टॉप लेवल के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्हें भारत में निवेश एवं कारोबार के अवसर तलाशने के लिए इन्वाइट किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बुधवार को जारी बयान के अनुसार, गोयल ने ब्लैकस्टोन के प्रेसिडेंट एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) जोनाथन ग्रे और ब्लैकस्टोन के अंतरराष्ट्रीय निजी इक्विटी कारोबार के चेयरमैन प्रकाश मेलवानी से मुलाकात की।

मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग बढ़ाने पर फोर्स

इस बैठक में भारत में ब्लैकस्टोन के निवेश तथा विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और विस्तार देने पर चर्चा हुई।गोयल ने न्यूबर्गर बर्मन के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जार्ज वाकर तथा एस्टी लाडर कंपनीज के प्रेसिडेंट एवं सीईओ स्टीफन डे ला फेव्री से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत में विकास के अवसरों, मैन्युफैक्चरिंग और ‘सोर्सिंग’ बढ़ाने तथा देश के तेजी से बढ़ते सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल बाजार पर चर्चा हुई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *