रोनाल्डो ने कोच पर वादा तोड़ने का आरोप लगाया:नेशनल कैंप छोड़ने पर माफी मांगी, कहा- संन्यास नहीं ले रहा; जानिए पूरा विवाद

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल कैंप से अचानक जाने पर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कैंप छोड़ने के लिए टीम मेंट्स और फैंस से माफी मांगी।

41 साल रोनाल्डो ने कहा कि पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन जो भी सजा देगा, वह उसे स्वीकार करेंगे। इसके बाद वे पुर्तगाल की टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अपने रिटायरमेंट की खबरों को भी खारिज किया।

दरअसल, रोनाल्डो और पुर्तगाल फुटबॉल टीम के मैनेजर जॉर्ज जीसस के बीच अनबन है। इसकी शुरुआत UEFA नेशंस लीग में नॉर्वे के खिलाफ मैच से हुई। जब मैनेजर ने रोनाल्डो को वार्मअप करने के बाद मैदान पर नहीं उतारा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *