साउथ अफ्रीकी प्लेयर ने टी-20 में गेल का रिकॉर्ड तोड़ा:प्रिटोरियस ने 188 रन बनाए, 79 गेंदों में 15 चौके और 13 छक्के लगाए

साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस टी-20 क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ब्लोमफॉन्टेन में साउथ अफ्रीका की घरेलू टी-20 प्रतियोगिता CSA टी-20 चैलेंज में टाइटंस की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ 79 गेंद में नाबाद 188 रन बनाए। प्रिटोरियस ने 13 छक्के और 15 चौके लगाए।

वहीं, टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच के नाम है। फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 76 गेंद में 172 रन बनाए थे। उनकी पारी में 16 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

प्रिटोरियस की पारी की मदद से टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 267 रन बनाए। जवाब में नाइट्स की टीम 17.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। टाइटंस ने यह मुकाबला 124 रन से जीता।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *