रिलायंस आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करेगी:अनंत अंबानी बोले- कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट से 3 लाख नौकरियां मिलेगी

रिलायंस आंध्र प्रदेश में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस प्रोजेक्ट से राज्य में 3 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां मिलेंगी और आने वाले समय में आंध्र प्रदेश सरकार को लगभग 60,000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलेगा।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने आज यानी 2 अक्टूबर को मदनपल्ले में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। वे ‘रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब’ और ‘इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर’ के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए अनंत अंबानी ने कहा कि हमारे किसान जो भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, अब वे देश की ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत करेंगे और भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *