‘पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे’, CDS बोले- सेनाएं तेजी से जवाब देने को तैयार, चीन सीमा पर चिंता की कोई बात नहीं

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने पाकिस्तान के खतरे पर बोलते हुए कहा कि भारत की सेनाएं तेजी के साथ जवाब देने और यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि जब हम कोई कार्रवाई करें, तो इस तरह हो कि सही सबक सिखाया जा सके।

एक निजी न्यूज चैनल के डिस्कशन कार्यक्रम में CDS सुब्रमणि ने कहा कि जहां तक पाकिस्तान की बात है, मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि हम अपनी सतर्कता में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं। और अपने दुश्मनों की किसी भी धमकी या गलत हरकत को रोकने का सबसे अच्छा तरीका यह सुनिश्चित करना है कि हम पूरी तरह तैयार रहें।

सुब्रमणि ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर द्वारा अपनी कमान के तहत सैन्य शक्ति को मजबूत करने और पाकिस्तान से भारत को होने वाले खतरे के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने मुनीर या पाकिस्तान की अंदरूनी स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की, बल्कि पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसने पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *