केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सहकारी समितियों के जरिये महिलाओं का सशक्तीकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य लक्ष्यों में से एक है। वह केरलम के कुंदरा में नेशनल कोआपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) के तहत सहकारी समितियों की कई पहलों का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इन पहलों का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करना देना है। उन्होंने कहा कि केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ किए जाने के बाद राज्य का यह उनका पहला दौरा है। शाह ने कहा कि किसान और सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोग आजादी के समय से ही सहकारिता के लिए एक अलग केंद्रीय मंत्रालय बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई थी।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय बनाया और देश में ग्रामीण विकास, कृषि विकास और महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया।
उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के जरिये महिलाओं का सशक्तीकरण पीएम मोदी का मुख्य उद्देश्य है। ‘सहकार से समृद्धि’ का फार्मूला असल में हमारे देश की ग्रामीण और गरीब महिलाओं के लिए है।” पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10-12 वर्षों में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं।