चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को INDI गठबंधन बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार को हटाने पर विपक्ष का जोर

चुनाव आयोग, एसआईआर सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए इंडी गठबंधन की बैठक नई दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है। सूत्रों ने शनिवार को संकेत दिया कि इस दौरान मिलकर विरोध-प्रदर्शन करने पर भी चर्चा हो सकती है। यह प्रस्तावित बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब विपक्षी पार्टियों के बीच तालमेल बढ़ा है।

सूत्रों ने बताया कि पार्टियां इस मुद्दे पर एक-दूसरे से संपर्क में हैं. मिलकर जवाब देने पर चर्चा जारी है. सीपीआई(M), सीपीआई और सीपीआईएमएल लिबरेशन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर को तुरंत रोकने की मांग की है. इधर, कांग्रेस ने भी ज्ञानेश कुमार पर हमला तेज कर दिया है. इधर, कांग्रेस की बैठक भी 29 सितंबर को होना है. इसमें इस मुद्दे पर पार्टी अपनी रणनीति पर चर्चा करेगी. ऐसे में इस पूरे मुद्दे ने बंगाल की दो ध्रुवीय राजनीति को एक मंच पर ला खड़ा किया है.

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *