राज्यसभा की 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग:बंगाल-उत्तराखंड में एक-एक और यूपी की 10 सीटें शामिल; NDA-सपा को 1 सीट बढ़ने की संभावना

चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान किया। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं। 16 अक्टूबर को वोटिंग और काउंटिंग कराई जाएगी।

अक्टूबर में होने वाले चुनाव 10 सीटों पर सांसदों के कार्यकाल खत्म होने के बाद हो रहे हैं। जबकि यूपी और बंगाल में एक-एक सीट सांसदों के इस्तीफा देने से खाली हुई है।

यूपी में सांसद दिनेश शर्मा ने 11 सितंबर को इस्तीफा दिया, उन्हें अंडमान और निकोबार का LG बनाया गया है। बंगाल में TMC सांसद कोयल मल्लिक ने इस्तीफा दिया था।

राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, जिनमें 242 सीटें भरी हुई हैं और 3 खाली हैं। मौजूदा पार्टी स्थिति में BJP के पास 116 सांसद हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *