प्रोमो शूट में रचिन रवींद्र चोटिल:भारत के खिलाफ सीरीज खेलने पर संशय, 22 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान उनके दाएं कंधे में चोट लग गई।

हालांकि, चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई गई है, लेकिन सीरीज में उनकी उपलब्धता उनके रिहैबिलिटेशन पर निर्भर करेगी।।

डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश में चोट लगी

रचिन बुधवार को शूटिंग के दौरान डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे सेफ्टी मैट पर गलत तरीके से गिरे और उनके दाएं कंधे में चोट लग गई।

मेडिकल टीम ने शुक्रवार को उनकी जांच की। जांच में कंधे की चोट गंभीर नहीं पाई गई। इसके बावजूद न्यूजीलैंड टीम रचिन की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती। वे फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे पर होगी। दोनों टीमों के बीच पहले पांच टी-20 इंटरनेशनल खेले जाएंगे। इसके बाद तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।

पहला टी-20 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज के बाकी चार मुकाबले होंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *