भारत डेविस कप 2026 से बाहर हो गया है। उसे सियोल के ओलिंपिक टेनिस कोर्ट में साउथ कोरिया ने भारत को 1-3 से हराया।
शनिवार को भारत को फाइनल-8 में जगह बनाने के लिए एक जीत की जरूरत थी। लेकिन, सुमित नागल रिवर्स सिंगल्स में सूनवू क्वोन से 1-6, 2-6 से हार गए।
टीम इंडिया 1996 के बाद पहली बार डेविस कप के टॉप-8 में जगह बनाने की कोशिश कर रही थी।
सुरेश-बालाजी ने कोरियाई जोड़ी को हराया था
पहले दिन के सिंगल्स मैचों के बाद भारत 0-2 से पीछे था। टीम को दूसरे दिन दोनों मैच जीतना जरूरी था।
मेंस डबल्स मुकाबले में धक्षिणेश्वर सुरेश और श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने जी सुंग नाम और उइसुंग पार्क को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया। इस जीत से भारत के टॉप-8 में पहुंचने की उम्मीदें जगी थीं।
इस मैच के लिए भारत ने टीम में बदलाव किया। निकी पूनाचा की जगह धक्षिणेश्वर सुरेश को उतारा गया।