चीन ने AI डेवलपमेंट धीमा करने को बताया अमेरिकी चाल:एंथ्रोपिक CEO ने कहा था- खतरों से निपटने के लिए रफ्तार कम करना जरूरी

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के एआई डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने के प्रस्ताव को चीन ने ‘कोल्ड वॉर प्लेबुक’ बताया है। चीनी अखबार ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर एआई की रफ्तार रोकने की मांग अमेरिका के तकनीकी एकाधिकार को बनाए रखने की एक साजिश है।

डारियो अमोदेई ने एक लेख में एआई बनाने की रफ्तार थोड़ी धीमी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इससे एआई से जुड़े खतरों को समझने और निपटने का समय मिल जाएगा। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और इलॉन मस्क ने भी इस बात का समर्थन किया है।

डारियो ने अमेरिकी सरकार से मांग की थी कि चीन को भेजी जाने वाली कंप्यूटर चिप्स पर और सख्ती की जाए। मॉडल डिस्टिलेशन पर भी रोक लगाई जाए। मॉडल डिस्टिलेशन का मतलब है कि अमेरिका के महंगे और एडवांस्ड AI मॉडल से सवाल-जवाब का डेटा लेकर कम खर्च और कम समय में अपना नया AI तैयार कर लेना। चीन के कई लैब्स ऐसा कर रहे हैं।

डारियो ने एक इंटरव्यू में माना कि अगर अमेरिका रफ्तार धीमी करता है और चीन ऐसा नहीं करता, तो यह सबसे बड़ी चुनौती होगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *