गणेश चतुर्थी के मौके पर सोहेल खान के घर गणपति बप्पा की स्थापना की गई। शाम को सलमान खान भी सोहेल के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।
सलमान के अलावा अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान अग्निहोत्री और मां सलमा खान सोहेल के घर गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थीं।
परिवार ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान घर पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। अर्पिता और अलवीरा पारंपरिक अंदाज में नजर आईं, वहीं सलमा खान भी परिवार के साथ गणपति पूजा में शामिल हुईं।