रोहित के रिटायरमेंट पर BCCI बोला- वो शानदार खेल रहे:सचिव ने कहा- पिछले मैच में शतक लगाया, आप और क्या चाहते हैं

रोहित शर्मा लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आखिरी मैच में उन्होंने शतक लगाया, अब आप और क्या चाहते हैं? अफवाह क्यों है? मैं अफवाहों को हवा नहीं दूंगा।

BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने यह बातें गुरुवार को BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों पर कहीं।

सैकिया से पूछा गया था कि हर सीरीज से पहले टीम में रोहित की जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सिलेक्टर्स ने रोहित से कहा था कि आप टीम के प्लांस में नहीं है। इसके पर नाराज रोहित रिटायरमेंट के लिए मान गए थे।

उन्होंने 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर एक बाद फिर खुद को साबित किया था। रोहित ने 7 मई 2025 में टेस्ट से और 29 जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 से संन्यास ले लिया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *