नेपाल बाढ़ में कैसे बचा 40 साल पुराना ‘हरा घर’:मालिक बोला- नींव मजबूत बनाई, नदी किनारे घर था इसलिए ज्यादा ध्यान दिया था

नेपाल में त्रिशूली नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव में गाड़ियां, इमारतें और लोगों का सामान बह गया, लेकिन नुवाकोट जिले में नदी किनारे बना 40 साल पुराना हरा घर लगभग सुरक्षित बच गया।

बाढ़ के बाद घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। लोग इसे ‘चमत्कारी घर’ कहने लगे। सबसे बड़ा सवाल था कि इतनी तेज बाढ़ में यह घर कैसे बच गया।

अब घर के मालिक प्रकाश ने बताया है कि घर की मजबूत नींव इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है। उन्होंने बताया कि यह घर करीब 40 साल पुराना है और नदी के पास होने के कारण बनाते समय नींव पर खास ध्यान दिया गया था। घर के नीचे सड़क बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दो-तीन परतें भी डाली गई थीं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *