पाक‍िस्‍तान की नाक में दम कर रहा खुद का पाला आतंकी संगठन TTP, UNSC की मीट‍िंग में उठाया ये बड़ा मुद्दा, अफगान‍िस्‍तान पर भी लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान (Pakistan) और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसके द्वारा पाले जा रहे आतंकवादी कभी उसके लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. यही कारण है क‍ि उसने आतंकवादियों को अपनी खुफिया एजेंसी द्वारा अपनाई जा रही हर तरकीब सिखाई और अब यही तरकीब आतंकवादी संगठन पाकिस्तान पर ही लागू कर रहे हैं. इनमें सबसे बड़ी तरकीब आत्मघाती हमला है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अपने संबोधन में, पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने टीटीपी (TTP) को “पाकिस्तान के लिए तत्काल और बड़ा खतरा” बताया. उन्होंने विस्तार से बताया कि टीटीपी ने अफगानिस्तान में विदेशी सेनाओं द्वारा छोड़े गए उन्नत सैन्य उपकरणों को हासिल कर लिया है और उनका उपयोग कर रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान (Afghanistan) में अमेरिकी सेना (US Army) द्वारा सैकड़ों करोड़ रुपये के हथियार गोला बारूद छोड़े गए थे जिसका उपयोग इस आतंकवादी संगठन द्वारा किया जा रहा है. बिना तालिबान की मिली भगत से इनका उपयोग हो ही नहीं सकता.

पाकिस्तान के विशेष दूत ने अपने संबोधन में पड़ोसी देश अफगानिस्तान पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि टीटीपी सीमा पार हमलों के लिए अफगान क्षेत्र को लॉन्चिंग बिंदु के रूप में उपयोग कर रहा है.

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *