‘वो न मेरे पति हैं…न ब्वॉयफ्रेंड’, जद हदीद के बैड किसर वाले बयान पर बोलीं आकांक्षा पुरी

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 भी धमाकेदार चल रहा है. रियलिटी शो में दो कंटेस्टेंट्स आकांक्षा पुरी और जद हदीद को जब से फ्रेंच किस करते देखा गया तब से एक बार फिर शो सुर्खियों में छा गया. शो से हाल ही में दूसरा एविक्शन हुआ और आकांक्षा पुरी को ही घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. घर से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने इस सफर, लिप लॉक के साथ जद हदीद के बैड किसर वाले बयान पर खरी खरी कह डाली है.

आकांक्षा पुरी को बिग बॉस ओटीटी 2 से रविवार (2 जुलाई) को बाहर कर दिया गया. शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस का कहना है कि उनका एविक्शन अपमानजनक था. वो मानती हैं कि शो में पहले दिन से उन्हें टारगेट किया गया था.

एक्ट्रेस को अभिषेक मल्हान और जिया शंकर के साथ नामांकित किया गया था. रविवार को तीनों को एक्टिविटी एरिया में बुलाया गया, जिसके बाद होस्ट सलमान खान ने घोषणा की कि आकांक्षा को सबसे कम वोट मिले हैं. उन्हें घर के सदस्यों से मिलने या सलमान के साथ बातचीत करने का मौका दिए बिना, वहां से जाने के लिए कहा गया. एक्ट्रेस के मुताबिक, ये शो से उनका अपमानजनक एविक्शन था.

आकांक्षा पुरी ने कहा मुझे ये महसूस हुआ कि पहले दिन से ही मुझे शो में निशाना बनाया गया. प्रीमियर एपिसोड में एक्ट्रेस को ‘पिक्चर परफेक्ट’ और ‘फ्लॉलेस’ कहा गया. उन्होंने कहा कि घर में मेरा कोई दोस्त नहीं था. इसके अलावा, मैंने शो में दो दिन लेट एंट्री की और फिर तीन दिन जेल में बिताए और इसलिए मुझे अपना खेल दिखाने का कभी मौका नहीं मिला. मेरे पास 14 दिनों तक घर में कोई बिस्तर नहीं था, मुझे नहीं पता कि मुझे ये अतिरिक्त सजा क्यों दी गई.

जद हदीद के साथ लिप लॉक पर भी उन्होंने बात की. दरअसल, एक टास्क के दौरान जब अभिषेक ने आकांक्षा और जद हदीद को टास्क दिया कि उन्हें 30 सेकेंड तक एक-दूसरे को KISS करना है. ऐसे में पहले तो सबको लगा था कि इसके लिए आकांक्षा हार मान जाएंगी. लेकिन उन्होंने चैलेंज एक्सेप्ट किया और जद को 30 सेकेंड तक KISS किया, बाद में जद ने उन्हें ‘बैड किसर’ कहकर उनका मजाक भी उड़ाया.

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *