टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी। फैंस दोनों को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते और अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। दीपिका कक्कड़ ने हाल में ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब उन्होंने खुद अपने फैंस से बात की और बताया कि उनकी हालत अब कैसी है। साथ ही कहा कि वो अब भी अपने बेबी बॉय से दूर हैं।
दरअसल, दीपिका कक्कड़ हाल में ही अपने पति शोएब इब्राहिम के ब्लॉग में नजर आईं। एक्ट्रेस पहले से अब बेहतर हैं। उन्होंने बताया की प्रामैच्योर डिलीवरी की वजह से उनका सी-सेक्शन हुए है। साथ ही बताया कि उनका बेबी अभी भी उनसे दूर है। वो और उनके पति उससे सिर्फ दिन में दो बार ही मिल पाते हैं। वो अभी अंडर ऑबसर्वेशन है। परिवार के बाकी सदस्य अभी उसे देख भी नहीं सके हैं। बेबी की हालत बेहतर हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि वो उसे जल्द घर ले जा सकेंगे। साथ ही दीपिका ने बताया कि उनका बेबी आठवें महीने में हो गया है। उसकी डिलीवरी का वक्त जुलाई के दूसरे-तीसरे हफ्ते में था।
साथ ही दीपिका और शोएब ने बताया कि बेबी की डिलीवरी शोएब के जन्मदिन के अगले दिन ही हो गई। वो इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। पार्टी के बाद सब अचानक हुआ और वो कुछ समझ नहीं पाए। साथ दीपिका ने बताया कि वो भी प्रामैच्योर पैदा हुई थीं और वो भी सातवें महीने में तो इस पर शोएब ने कहा कि इस मामले में बेबी बॉय भी उन्हीं पर गया है।
दीपिका की डिलीवरी को लेकर शोएब ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर बताया था कि वो और दीपिका पेरेंट्स बन गए हैं। एक्टर ने बताया था कि दीपिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया। साथ ही कहा कि उनकी डिलीवरी प्रीमैच्योर है। साथ ही बताया कि वो खतरे से बाहर है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी थी, जिस पर अब उन्होंने एक नया अपडेट साझा किया, जिसके बाद फैंस अब राहत की सांस ले सकेंगे।