34 साल के हुए अर्जुन, दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

अभिनेता अर्जुन कपूर के 34वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनके परिवार के सदस्यों अंशुला कपूर, अनिल कपूर और सोनम कपूर ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और फिल्म जगत से ताल्लुक रखने वाले आयुष्मान खुराना और कुब्रा सैत जैसे दोस्तों ने भी उनकी सफलता की कामना की। फिल्मकार बोनी कपूर के बेटे अर्जुन फिलहाल इस खास अवसर पर मलाइका अरोड़ा संग छुट्टियां मनाने कहीं बाहर गए हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने अर्जुन को शुभकामनाएं दीं :

अनिल कपूर : हैप्पी बर्थडे चाचू अर्जुन। तुमने हमें हर दिन खुश रखा! हर चीज में अपना 100 प्रतिशत देते हो! मैं उम्मीद करता हूं कि तुम आगे बढ़ते रहो और हर बाधा को पार कर सफलता तक पहुंचो जिसके तुम हकदार हो! ढेर सारा प्यार!

सोनम कपूर : आप मेरी जिंदगी में ढेर सारी खुशी और पागलपन लाए हो। जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन और मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।

आयुष्मान खुराना : जन्मदिन मुबाकर हो दोस्त एके अर्जुन कपूर! छुट्टियां अच्छे से मनाओ।

फराह खान : जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन कपूर। तुम्हारे सफर पर बहुत गर्व है। तुम जितना सोचते हो, उससे कहीं ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं।

कृति सैनन : जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं अर्जुन कपूर। मेरे अब तक के सबसे रोचक सह-कलाकारों में से एक हैं आप।

गुरु रंधावा : मेरे भाई अर्जुन कपूर को जन्मदिन मुबारक। भाई आपको ढेर सारा प्यार।

कुब्रा सैत : हैप्पी बर्थडे अर्जुन।

दिव्या दत्ता : जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन। ढेर सारा प्यार और खुशियां।

मनीष पॉल : हैप्पी बर्थडे अर्जुन! ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे..हमेशा चमचमाते रहो।

अनूप जलोटा : ‘हुआ छोकरा जवान रे!’

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *