ब्रिटिश विशेषज्ञों ने एक नए कोविड वेरिएंट बोत्सवाना को लेकर चेतावनी जारी की है, जो अभी तक वायरस का सबसे उत्परिवर्तित या म्यूटेंट वर्जन बताया जा रहा है।
डेली मेल की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
अब तक इस नए स्ट्रेन के केवल 10 मामलों का पता चला है, जिसे एनयू नाम दिया गया है।
लेकिन इसे पहले ही तीन देशों में देखा जा चुका है और इसके बारे में संभावना जताई जा रही है कि यह वेरिएंट अधिक व्यापक एवं संक्रामक है।
दुनिया में कोरोना के नए म्यूटेंट बनने का दौर जारी है। अब वैज्ञानिकों ने बताया है कि बोत्सवाना वेरिएंट के 32 नए म्यूटेंट बन गए हैं। नए म्यूटेंट कोविड का सबसे ज्यादा विकसित रूप हैं और ये काफी खतरनाक भी हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें 32 म्यूटेंट हैं, जिनमें से कई का सुझाव है कि यह अत्यधिक पारगम्य (तेजी से फैलने वाला) और टीका प्रतिरोधी है और इसके स्पाइक प्रोटीन में किसी भी अन्य प्रकार की तुलना में अधिक परिवर्तन होते हैं।