नई दिल्ली, – संसद का महत्वपूर्ण मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस बीच खबर आ रही है कि संसद के इस सत्र के शुरुआती दिनों में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भाग नहीं ले पाएंगी।
वह अपने सालाना उपचार के लिए बेटे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विदेश के लिए रवाना हो गई हैं।
सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के पहले चरण में भाग नहीं लेंगी. सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी आज विदेश में अपने वार्षिक चेक-अप के लिए दिल्ली से बाहर जा रही है|
सोनिया गांधी कम से कम दो सप्ताह के लिए देश से बाहर रहेंगी. वहीं उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इस दौरान उनके साथ में रहेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के कुछ दिनों के बाद लौटने की उम्मीद है, जब प्रियंका गांधी वाड्रा सोनिया के पास वहां पहुंचेंगी|