मुंबई, – बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अहूजा ने अपने पिता अनिल कपूर और उनके दोस्त जैकी श्राफ से एक विशेष अनुरोध किया है।
हाल ही में अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अलीबाग ट्रिप का एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें वह कई पोज में दिखाई दे रहे हैं।
उनके पोस्ट पर अभिनेता जैकी श्राफ ने कमेंट किया, ऑसम लखन।
जैकी का कमेंट देखकर अभिनेत्री सोनम ने कमेंट सेक्शन में अपनी इच्छा जाहिर की।
1989 की सुपरहिट फिल्म राम लखन के अलावा, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने अस्सी और नब्बे के दशक की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। जिनमें फिल्म युद्ध, कर्मा, परिंदा, काला बाजार और 1942: ए लव स्टोरी शामिल हैं।