सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त:72,650 पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 30 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 72,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 22,700 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।

आज से दो IPO ओपन हो रहे

सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी विशाल निर्मिति और ज्वैलरी सेगमेंट की कंपनी नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO आज से ओपन होगा। निवेशक इसमें 5 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। विशाल निर्मिति इस IPO के जरिए 178 करोड़ रुपए और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी 108 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *