खार्तूम। अफ्रीकी देश सूडान में प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई में अबतक 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। सूडान के राजनीतिक हालात को देखते हुए यूएन और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को खार्तूम से निकालने की बात कही है।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह अपने कुछ कर्मचारियों को सूडान के हिंसा वाले इलाके खार्तूम से बाहर निकालेगा। जबकि ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को खार्तूम की सभी आवश्यक यात्राओं को रोकने की चेतावनी जारी की है। ब्रिटेन ने अपने दूतावास से गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस बूलाने का फैसला किया है।
इससे पहले बुधवार को राजधानी खार्तूम में सत्तारूढ़ सैन्य शासकों के खिलाफ सेना मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सेना द्वारा बरबर कार्रवाई की गई है। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए उनपर फायरिंग की गई, जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ो लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने उनपर गोलियां चलाई और उनके टैंटो में आग लगा दी।
बता दें कि 30 साल सत्ता में रहने के बाद सेना ने राष्ट्रपति उमर-अल-बशीर को सत्ता से हटा दिया था। 6 अप्रैल से ही प्रदर्शनकारी सेना के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि निष्पक्ष चुनवा कराने के लिए ज्यादा वक्त मिलना चाहिए। लाखों लोग खार्तूम और अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाकर रह रहे हैं, उनकी मांग है कि देश में नागरिक शासन को तेजी से लागू किया जाए। प्रदर्शनकारियों की मांग हैं की सेना की केवल सीमित भागीदारी हो।