भारत जैसे ही यूक्रेन से लोगों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर रहा है, तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार से निकासी योजना का विवरण साझा करने की मांग की है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, और त्रासदी ना हो, इसके लिए केंद्र सरकार को बताना होगा: कितने छात्रों को बचाकर ला चुके हैं। कितने अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हर क्षेत्र के लिए विस्तृत निकास प्लान, इन परिवारों को एक स्पष्ट रणनीति बताना हमारी जि़म्मेदारी है।
इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन गंगा के घटनाक्रम के बारे में अपडेट किया। उन्होंने कहा, पिछले 24 घंटों में अब छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई हैं। पोलैंड से पहली उड़ान शामिल हैं। यूक्रेन से 1377 और भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया।
यूक्रेन के खारकीव में मंगलवार सुबह एक भारतीय छात्र नवीन ज्ञानगौदर की हत्या कर दी गई।
नवीन कर्नाटक के हावेरी का रहने वाला था और यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में मारे जाने वाला पहला भारतीय है। नवीन पिछले चार साल से यूक्रेन में पढ़ रहा था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब वह नाश्ता करने बाहर गया था।