संयुक्त राष्ट्र: बाढ़ से पश्चिम, मध्य अफ्रीका में 34 लाख लोग विस्थापित हुए

जिनेवा, 28 अक्टूबर> संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ से तबाही के कारण पश्चिम और मध्य अफ्रीका में 34 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने शुक्रवार को कहा कि नाइजीरिया में एक दशक में आये सबसे भयावह बाढ़ ने 13 लाख लोगों को विस्थापित कर दिया, जबकि पश्चिमी अफ्रीकी देश में 28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

युएनएचसीआर के प्रवक्ता ओल्का सरादो ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन के कारण आजीविका नष्ट हो रही है, खाद्य सुरक्षा में व्यवधान पड़ रहा, कम हो रहे संसाधनों को लेकर टकराव बढ़ रहा और विस्थापन हो रहा है।’’

एजेंसी इस बात का जिक्र किया कि चाड में 10 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और वहां सरकार ने आपातकाल घोषित कर दिया है।

लगातार अपडेट और ख़बरों के लिए हमारे फ़ेसबुक पेज और ट्विटर ज़रूर फ़ॉलो करें। 

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *