शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 IPO आएंगे:कंपनियां टोटल ₹3,825 करोड़ जुटाएंगी; 22 से 28 सितंबर के बीच ओपन होंगे

भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स यानी IPOs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह कंपनियां बाजार से टोटल ₹3,825 करोड़ जुटाएंगी।

इन छह कंपनियों में एलीवेट कैंपस, वारमोरा ग्रैनिटो, ए-वन स्टील्स इंडिया, अरमी इन्फोटेक, स्वस्तिक इंफ्रा और एड्रॉइट इंडस्ट्रीज (इंडिया) शामिल हैं।

इन कंपनियों के आईपीओ 22 सितंबर से 28 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे, जिनमें से ज्यादातर इश्यूज 23 सितंबर को ओपन होंगे।

कंपनी प्रमोटर्स के मुताबिक, आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स), बिजनेस एक्सपेंशन, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और अन्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *