वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- पाकिस्तान को ऐसी प्रतिभा की जरूरत; PSL पर भी उठाए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी प्रतिभा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भी सूर्यवंशी जैसी प्रतिभा तैयार करनी होगी, तभी क्रिकेट में सुधार होगा। अकरम ने इसी तुलना के जरिए PSL पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में लीग से कोई बड़ा बल्लेबाजी टैलेंट सामने नहीं आया।

अकरम ने PSL पर उठाए सवाल

अकरम IPL और PSL, दोनों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने PSL में बल्लेबाजी प्रतिभाओं की कमी पर चिंता जताते हुए कहा, PSL शुरू हुए 10 साल हो चुके हैं, लेकिन क्या PSL ने एक भी बल्लेबाज तैयार किया है? हमने कुछ गेंदबाज जरूर दिए हैं। लेकिन क्या हमने कोई बड़ी बल्लेबाजी प्रतिभा तैयार की है?”

उन्होंने आगे कहा, जब हम 14 साल के खिलाड़ी जैसी बल्लेबाजी प्रतिभा तैयार करेंगे, तब हमें सुधार दिखाई देगा। हालांकि, इस बयान में अकरम ने सूर्यवंशी की उम्र 14 साल बताई, जबकि उनकी उम्र 15 साल है। अकरम ने यह बात यूट्यूबर फरकान भट्टी को दिए इंटरव्यू में कही।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *