मुंबई, – घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार लिवाली आने से लगातार छह सत्रों की गिरावट पर ब्रेक लगा। सेंसेक्स 835 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ 37,389 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 245 अंक चढ़कर 11,050.25 पर बंद हुआ।
दोनों प्रमुख सूचकांकों में दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। सप्ताह के आखिरी सत्र में जोरदार तेजी के बावजूद पिछले सप्ताह के मुकाबले सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तकरीबन चार फीसदी की गिरावट रही।