INDI गठबंधन के सांसदों के लिए बुधवार को आयोजित लंच वोट चोरी के मुद्दे पर लगातार दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध संग्राम में तब्दील हो गया।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों के जंतर-मंतर जाने के लिए किए इस फ्लैश विरोध प्रदर्शन ने लुटियन दिल्ली इलाके में अचानक सियासी पारे को गरमा दिया।
हालांकि पुलिस ने कांग्रेस-विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन अपेक्षाकृत ज्यादा सख्ती दिखाते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को खींचते हुए जबरन उठाकर हिरासत में ले लिया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच तीखी झड़पें भी हुईं।