रोहित बोले- टेस्ट मैचों में नींद नहीं आती थी:तब मां के हाथ से बने केले के चिप्स खाता था; IPL टीम पर कहा- हमेशा मुंबई

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने कहा- टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था। लेकिन इसमें खेलने का दबाव भी काफी रहता था। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन जब भी मैं टेस्ट मैच खेलता था, अंदर बहुत नर्वसनेस होती थी।

नर्वसनेस के कारण रात में नींद नहीं आती थी। ऐसे में देर रात को भूख लगने पर अपनी मां के हाथ के बने केले के चिप्स खाता था।

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यह बातें सोनी टीवी पर अपने नए शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में कही।

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर भी शो में आए थे। जब उन्होंने रोहित से IPL टीम बदलने के बारे में पूछा, तो रोहित क जवाब था- हमेशा मुंबई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *