रूस में एक दिन में कोरोना के 28,363 नए मामले दर्ज

मॉस्को – रूस में पिछले 24 घंटों में 28,363 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल मामले 10,103,160 हो गये हैं। आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने  यह जानकारी दी।

रूस में पिछले 24 घंटों में 28,363 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल मामले 10,103,160 हो गये हैं। आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने  यह जानकारी दी।

इस बीच, कोविड से 1,142 और मौत होने के बाद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 292,891 हो गई है, जबकि 35,633 और लोगों के ठीक होने के बाद रिकवरी की संख्या बढ़कर 8,839,633 हो गई है

केंद्र ने कहा कि वर्तमान में रूस में 9,70,636 सक्रिय मामले हैं और मृत्यु दर लगभग 2.9 प्रतिशत है।

रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 2,459 नए मामले दर्ज किए, जिसके बाद कुल मामले 1,991,707 हो गये हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *