राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे:जितना समय लगे, आंदोलन जारी रहेगा; INDIA ब्लॉक की 8 दिन में छठी बैठक

SIR के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के नेताओं ने राहुल गांधी के घर चाय पर बैठक की। करीब दो घंटे चली इस बैठक के बाद सभी नेता एक साथ बाहर आए और मीडिया को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना हमारा मिशन है। इसमें जितना भी समय लगे, एक दिन, एक साल या दो साल, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। राहुल ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए अंत तक संघर्ष करेगा।

आठ दिन में यह विपक्षी नेताओं की छठी बैठक थी। इसमें सुप्रिया सुले, डी. राजा, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद के. सुरेश समेत कई नेता शामिल हुए। CPI(M) नेता एमए बेबी ने कहा- भाजपा वोट, विरोध प्रदर्शन की जगह और लोकतंत्र को छीन रही है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *