उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई न्यायपालिका के बाद अब विधायिका में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनको राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उन्होंने अयोध्या विवाद समेत कई मामलों में महत्वपूर्ण फैसले दिए थे। अंग्रेजी और हिंदी समेत सात भाषाओं में उच्चतम न्यायालय के फैसलों को प्रकाशित करने का फैसला भी उनकी ही पीठ ने दिया था।