मध्य प्रदेश आज होगा शिवमय, दिवाली जैसा होगा नजारा

भोपाल। उज्जैन में 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक के शुभारंभ के मौके पर पूरा मध्यप्रदेश शिवमय होने जा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण कर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक करेंगे। इस मौके पर पूरा प्रदेश शिव मय रहेगा, हर गांव में शिव भजन और कीर्तन तो गूँजेंगे ही साथ में दीपावली जैसा उत्सव भी होगा। इतना ही नहीं इस आयोजन को गांव में बैठे लोग एलईडी की मदद से देख सकेंगे। इस अविस्मरणीय और ऐतिहासिक आयोजन के करोड़ों देशवासियों के साथ 50 देशों के एनआरआई भी साक्षी बनेंगे। 

श्री महाकाल लोग के साथ पूरे प्रदेश में गांव-गांव, शहर-शहर देवालय में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होंगे। वे शिव भजन, पूजन, कीर्तन, अभिषेक और आरती करेंगे। शंख ध्वनि होगी, घंटे गडियाला बजाए जाएंगे। मंदिरों और नदियों के तटों सहित घर-घर दीपक जलाए जाएंगे। धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा भोजन भंडारे का आयोजन होगा।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में आज श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने श्री महाकाल लोक की अद्भुत मूर्तियों एवं कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण से पूर्व सभी को यहाँ की विशेषताओं के बारे में जानकारी मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा वातावरण निर्मित हो कि भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के बाद लोगों को हमेशा श्री महाकाल लोक की अद्भुत आध्यात्मिक सुन्दरता का अनुभव होता रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री महाकाल लोक की छटा अलौकिक और अदभुत है। उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री महाकाल लोक का अवलोकन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के श्री महाकाल लोक आगमन पर जनजातीय कलाकारों एवं संस्कृति विभाग के लोक कलाकारों ने नृत्य प्रदर्शन और शिव-स्तुति का गान किया।

लगातार अपडेट और ख़बरों के लिए हमारे फ़ेसबुक पेज और ट्विटर ज़रूर फ़ॉलो करें। 

 

 

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *