भारत में कोरोना के 35 हजार से कम नए मामले दर्ज, 550 से ज्यादा मौतें

नई दिल्ली – भारत में कोरोना के 34,703 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 17 मार्च के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान 6 अप्रैल के बाद से सबसे कम 553 मौतें भी दर्ज की गई हैं, जो काफी राहत की बात है।

भारत में कोरोना के 34,703 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 17 मार्च के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान 6 अप्रैल के बाद से सबसे कम 553 मौतें भी दर्ज की गई हैं, जो काफी राहत की बात है। देश में कोरोना से अब तक चार लाख से अधिक जानें जा चुकी हैं। 23 मई को दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक 4,454 मौतें दर्ज हुई थीं।

17 मार्च को भारत में कोरोना के 35,871 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 6 अप्रैल को 630 मौतें दर्ज हुई थीं।|

भारत ने 25 जून को तीन करोड़ मामले के आंकड़े को पार कर लिया है और इसी के साथ अब मामलों की कुल संख्या 3,06,19,932 हो गई है।

अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जो महामारी से मामलों के संदर्भ में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। मंगलवार लगातार 28वां दिन है, जब भारत में कोरोनोवायरस के एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। यहां अब सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से नीचे आ गई है। इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 4,64,357 है और कुल 4,03,281 जानें जा चुकी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 51,864 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जिन्हें शामिल करते हुए अब तक कुल 2,97,52,294 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *