भारत में कोरोना के 3,451 नए मामले, 40 मौतें

नई दिल्ली – भारत में  कोविड के 3,451 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन दर्ज किए गए 3,805 संक्रमणों की तुलना में कम है।
इसी अवधि में, कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है, जिससे महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 522,062 हो गई।

इस बीच, देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,433 हो गई है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 1,231 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,14,479 हो गई। इसके अनुसार भारत की रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,49,114 टेस्ट किए गए, जिससे किए गए कुल टेस्ट की संख्या बढ़कर 83.33 करोड़ हो गई है।

भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 187 करोड़ से अधिक हो गया। यह 2,28,80,354 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

साप्ताहिक और दैनिक पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.22 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 0.21 प्रतिशत है।

टीकाकरण के मोर्चे पर, अंतिम रिपोटरें के अनुसार, कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 185.20 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 2,22,20,478 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 2.04 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

15.92 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *