
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,396 नए मामले सामने आए और 201 लोगों की मौत हुई। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
इस बीच, कोरोना के 1,11,472 सक्रिय मामले हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामले 0.26 प्रतिशत हैं।
देशभर में कुल 10,22,204 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 76.67 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।
इस बीच, वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.26 प्रतिशत है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.00 प्रतिशत है।
देश में बीते 24 घंटे में 24.05 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई है, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज तक 177.44 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 2,03,29,297 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक 12.68 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।