भारत ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान का आतंकी मसूद अजहर पर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये के इनाम की घोषणा करना एक दिखावा है। ऐसी घोषणाएं सिर्फ खोखली हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पाकिस्तान के ऐसे दिखावे और लोगों को गुमराह करने की कोशिशें नई नहीं हैं। हमने अतीत में भी ऐसे दिखावे देखे हैं। पाकिस्तान को इसके बजाय ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने आतंकियों की नई रेड बुक में अजहर को एक बार फिर भगोड़ा घोषित किया है। पहले अजहर पर 50 लाख का इनाम था, अब उसे बढ़ा दिया गया है। यह कार्रवाई अक्टूबर की FATF बैठक से पहले हुई। अजहर 2001 संसद हमले, 2016 पठानकोट और 2019 पुलवामा हमलों का आरोपी है।