भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया:पहले टी-20 में 157 रन का टारगेट 13.4 ओवर में चेज किया; अभिषेक के 82 रन

भारत ने पहले टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 157 रन का टारगेट 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद पर 82 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ 121 रन की साझेदारी की। ईशान 42 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे। अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 64 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच से पहले पहली बार वंदे मातरम गाया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर अफगानिस्तान का राष्ट्रगान बजाया गया।

28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया था कि जब ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ दोनों प्रस्तुत किए जाएं, तो पहले ‘वंदे मातरम्’ और उसके बाद ‘जन गण मन’ होना चाहिए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *