बिहार : समस्तीपुर लोकसभा सीट पर लोजपा का कब्जा बरकरार, प्रिंस जीते


केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान के निधान के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पिं्रस राज ने बुधवार को जीत दर्ज की है। प्रिंस ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार को एक लाख से अधिक मतों से पराजित किया है। समस्तीपुर के सांसद रहे रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज ने अपनी जीत को जनता का प्यार बताते हुए राजग के सभी नेताओं का आभार जताया।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव में गुरुवार को हुई मतगणना में प्रिंस ने प्रारंभ से ही बढ़त बना रखी थी और अंत तक इसे बरकरार रखा।

लोजपा उम्मीदवार प्रिंस राज की जीत पर रामविलास पासवान ने समस्तीपुर की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है।

पासवान ने ट्वीट किया, “समस्तीपुर उपचुनाव में मिली इस जीत में राजग के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की दिन रात की कड़ी मेहनत शामिल है। पूर्ण समर्थन के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के साथ तमाम राजग समर्थकों को धन्यवाद देता हूं।”

प्रिंस की इस जीत के बाद संगठन में भी उनको महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के कारण समस्तीपुर लोकसभा सीट खाली हुई थी। इस सीट पर पार्टी ने उनके पुत्र प्रिंस राज को टिकट दिया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *