फ्रेंच रिवेरा में चीन का पहला पारंपरिक लालटेन त्योहार शुरू

फ्रांस- “5, 4, 3, 1, 1” की उलटी गिनती पूरी होने के बाद नाइस शहर के मेयर क्रिश्चियन एस्टेरोसी और चीन फ्रांस दोनों देशों के बच्चों ने एक साथ स्टार्ट बटन दबाया। 550 चीनी लालटेनों से दक्षिण फ्रांस के नाइस शहर में फीनिक्स पार्क पूरी तरह जगमगा गया। इसके साथ ही नाइस लालटेन महोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया। यह फ्रेंच रिवेरा में आयोजित चीन का पहला पारंपरिक लालटेन त्योहार है।

नाइस के मेयर एस्टेरोसी ने कहा कि हाल के वर्षों में नाइस और चीन के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं। नाइस सरकार चीन के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। चीनी पारंपरिक लालटेन महोत्सव में प्रदर्शित सुंदर लाइट-शो फ्रांसीसी लोगों को चीनी संस्कृति को बेहतर ढंग से समझने में मदद देता है।

बताया जाता है कि वर्तमान चीनी पारंपरिक लाइट शो अगले साल 23 फरवरी तक जारी रहेगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *