फ्रांस में शस्त्रपूजा करेंगे राजनाथ, राफेल में भरेंगे उड़ान


मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना का पहला राफेल विमान लेने के लिए फ्रांस रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों से भी मिलेंगे। राजनाथ सिंह विदेश में भारतीय मूल्यों को बरकरार रखते हुए पेरिस में शस्त्र पूजन (हथियारों की पूजा) भी करेंगे।
मंगलवार सुबह राजनाथ सिंह का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिस दिन वायुसेना को पहला राफेल विमान मिलेगा उसी दिन भारत में दशहरा भी मनाया जाएगा। इस खास दिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में ‘शस्त्र पूजा’ (हथियारों की पूजा) भी करेंगे। पूजा करने के बाद वे राफेल विमान में उड़ान भरेंगे ।

बता दे कि शस्त्र पूजन हिंदुओं की बहुत पुरानी हिंदू परंपरा है जिसमें योद्धा अपने हथियारों और शस्त्रों की पूजा करते हैं। राजनाथ के करीबी रक्षा अधिकारियों ने कहा कि अपने गृह मंत्री कार्यकाल के दौरान से राजनाथ हर दशहरे पर शस्त्र पूजन करते हैं। अब रक्षा मंत्री होने के नाते भी वह अपनी इसी परंपरा को जारी रखेंगे।

फ्रांस के मेरीग्नैक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फ्रांस पहला राफेल विमान सौंपेगा। इस कार्यक्रम में फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी हिस्सा लेंगी। इस राफेल विमान में राजनाथ सिंह उड़ान भी भरेंगे।

फ्रांस और भारत के बीच ‘एनुअल डिफेंस डायलॉग’ का आयोजन भी होगा जिसमें राजनाथ सिंह और फ्लोरेंस पार्ले दोनों देशों के रक्षा संबंधों पर चर्चा करेंगे। नौ अक्टूबर को राजनाथ सिंह फ्रेंच डिफेंस इंडस्ट्री के सीईओ की एक सभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री इन अधिकारियों को मेक इन इंडिया में भागीदार बनने की अपील कर सकते हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *