प्रियंका ने उप्र शिक्षक भर्ती मामले के अभ्यर्थियों को समर्थन का भरोसा दिया

नई दिल्ली , – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षकों की भर्ती मामले के अभ्यर्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और उन्हें इस मामले में पार्टी के समर्थन का भरोसा दिया।

जब अभ्यर्थियों ने कहा कि उनके साथ घोर अन्याय किया गया है, भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार सामने आया है। तब प्रियंका ने उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ हुई अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।
प्रियंका ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

सोमवार को, प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले की तुलना उत्तर प्रदेश में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले से की।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पिछले बुधवार को राज्य में 69,000 सहायक बेसिक शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी, जिसमें कहा गया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में त्रुटि हुई है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 जनवरी, 2019 को हुई थी और उसी वर्ष 12 मई को परिणाम घोषित किए गए थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *