प्रियंका का एलान, 40 प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस देगी टिकट

लखनऊ – कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे।

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रिंयका गांधी महिला वोटर्स का दिल जीतने के लिए 40 फीसदी महिलाओं को चुनाव में उतारेंगी। उन्होंने लखनऊ में एलान किया कि कांग्रेस चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी।

प्रियंका गांधी का यह एलान यूपी चुनाव के लिए उनका एक और मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इस फैसले का यूपी में कांग्रेस के भविष्य पर कितना असर पड़ेगा यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा, लेकिन प्रियंका के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने इस मामले में दूसरी राजनीतिक पार्टियों से बढ़त ले ली है। उस पार्टी से भी ज्यादा जिसकी कमान एक महिला अध्यक्ष के हाथों में है।

राजनीतिक विश्लेषक यह बताते हैं कि प्रियंका गांधी को यह फैसला इसलिए लेना पड़ा है कि वे जानती हैं कि महिला मतदाता हर चुनाव में अपने स्वयं के हितों के लिए एक स्वतंत्र वोट बैंक के रूप में उभर रही हैं, जिसे नजरअंदाज करना किसी भी पार्टी के हित में नहीं है।

इसलिए महिलाओं को टिकट देना या राजनीति में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भागीदारी देना अब हर पार्टी की मजबूरी है ताकि वे महिला प्रत्याशियों के जरिए वे मतदाताओं को अपनी ओर खींच सकें।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *