पाकिस्तान में 7 सितंबर से शुरू होगा महिला टी-20 वर्ल्डकप:1 अक्टूबर तक चलेगा; भारत के मैच UAE में कराने की तैयारी

पाकिस्तान 2028 में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के सभी मुकाबलों की मेजबानी करने की कोशिश करेगा। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच लागू हाइब्रिड मॉडल के तहत भारतीय टीम के मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराए जा सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के दौरान भारत की भागीदारी वाले मुकाबलों को छोड़कर बाकी सभी मैच अपने देश में आयोजित करना चाहता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि 12 टीमों वाला महिला टी20 विश्व कप सात सितंबर से एक अक्तूबर 2028 तक खेला जाएगा। पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मुख्य मेजबानी सौंपी गई है, लेकिन भारतीय टीम के मैचों के लिए वैकल्पिक स्थल को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *