पाकिस्तान क्लीन स्वीप, इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती:एजबेस्टन टेस्ट में 8 विकेट से हराया; दूसरी पारी में रुट, कॉक्स की फिफ्टी

इंग्लैंड ने शनिवार को एजबेस्टन में पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली।

इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 130 रन चाहिए थे। टीम ने 25वें ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान जो रूट 62 और जॉर्डन कॉक्स 59 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद एमिलियो गे को LBW कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *