पाकिस्तानी एजेंसी का क्रिकेटर रिजवान-इमाम को समन:ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने का आरोप; साइबर क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी

पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को कथित टीम लीक मामले में नोटिस भेजा गया है। नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने उन्हें शुक्रवार को लाहौर स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल जब्त कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं। अधिकारी फोन अनलॉक करवाकर उनमें मौजूद जानकारी हासिल कर सकते हैं।

NCCIA ने एक तीसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी नोटिस भेजा है। हालांकि, उस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है।

इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में 7 खिलाड़ियों को PCB ने टीम से रिलीज कर घर भेज दिया था। इनमें रिजवान और इमाम भी शामिल थे। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक की गई थी।

PCB ने जांच पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बोर्ड ने यह भी नहीं बताया कि खिलाड़ियों के फोन अपने कब्जे में क्यों लिए गए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *