पंजाब कांग्रेस प्रमुख को बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं : हरीश रावत

प्रदेश कांग्रेस के कामकाज को लेकर प्रभारी महासचिव हरीश रावत द्वारा की गई टिप्पणी पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा नाखुशी जाहिर किए जाने के बाद रावत ने स्पष्टीकरण दिया है।

कांग्रेस भवन में नवनियुक्त राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड चंडीगढ़ कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हार से व्यक्ति का हुनर खत्म नहीं होता।

अब हमें जीत की शृंखला चाहिए। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार दो दिन तक बैठकें करेंगे। काम करनेवाले लोग आगे आएंगे।
उन्होंने कहा कि पहले अगले वर्ष नगर निगम चुनाव जीतना है।

इसके बाद पंजाब, उत्तराखंड और फिर दिल्ली में जीत हासिल करनी है। कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेता संवाद के लिए चिंता मत कीजिए। संवाद होगा।

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात सीधे मेरे साथ होनी चाहिए। यदि मीडिया या दूसरे माध्यम से सूचना मिली तो ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हार से व्यक्ति का हुनर खत्म नहीं होता।

हरीश रावत ने सीटीसीसी के सदस्यों, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के चीफ, सेल्स के चेयरमैन व ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम के चुनाव में एक वर्ष का समय है।

हम सभी को एकजुट होकर चुनाव जीतने में लग जाना चाहिए। अभी समय अनुकूल नहीं है इसलिए अधिक मेहनत करनी होगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *