नौसेना कमांडरों की बैठक में ऑपरेशनल तैयारियों और ऊर्जा सुरक्षा पर होगी चर्चा, रक्षा मंत्री करेंगे शिरकत

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय नौसेना का शीर्ष नेतृत्व 29 सितंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय द्विवार्षिक सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा सहित भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में अपने योगदान और अपनी ऑपरेशनल तैयारियों की व्यापक समीक्षा करेगा।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सेना के शीर्ष स्तर के कमांडर सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजासुब्रमणि और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन शामिल होंगे।

सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ भी सम्मेलन में प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। नौसेना का यह द्विवार्षिक सम्मेलन 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक यहां नौसेना भवन में आयोजित किया जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *