नेपाल मेंस एशिया कप 2027 के लिए क्वालिफाई:दूसरी बार टूर्नामेंट खेलेगा; ACC प्रीमियर कप फाइनल में यूएई को हराया

नेपाल ने ACC प्रीमियर कप के फाइनल में यूएई को 44 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए क्वालिफाई कर लिया।

नेपाल दूसरी बार एशिया कप खेलेगा। टीम ने 2023 में पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। तब टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया। उसे भारत और पाकिस्तान से हार मिली थी।

क्वालालंपुर के बायोमास ओवल में खेले गए खिताबी मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर आसिफ शेख ने शतक लगाया। उन्होंने 106 गेंद में 102 रन की पारी खेली।

उनके अलावा कप्तान रोहित पौडेल ने 40 रन और गुलशन झा ने 52 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत नेपाल ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 313 रन का स्कोर खड़ा किया।यूएई के लिए अबरार अहमद ने 62 रन देकर 4 विकेट लिए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *